देहरादून,09 मार्च (आरएनएस)।कांग्रेस ने चारधाम यात्रा के अंतर्गत बद्रीनाथ एवं केदारनाथ धाम में विशेष पूजा शुल्क वृद्धि में पुनर्विचार किये जाने एवं श्री केदारनाथ में सोना एवं दंड चोरी मामले की जांच की मांग की। कांग्रेस ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। मंगलवार को पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट देहरादून केमाध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। लालचंद शर्मा नेकहा कि श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर एवं केदारनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के शुल्क में की गई वृद्धि से श्रद्धालुओं में असंतोष है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा आस्था, श्रद्धा एवं सनातन परंपरा का प्रतीक है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु सीमित संसाधनों के बावजूद कठिन परिस्थितियों में यात्रा कर भगवान के दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में विशेष पूजा शुल्क में अत्यधिक वृद्धि करना उचित नहीं है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना की व्यवस्था आम श्रद्धालुओं की पहुंच में रहनी चाहिए। अत्यधिक शुल्क निर्धारण से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के श्रद्धालु विशेष पूजा से वंचित हो सकते हैं।कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने श्री केदारनाथ धाम में धर्म दंड चोरी का मामला उठाया। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम का धर्म दंड चोरी होने का मामला सामने आया है, इससे पूर्व भी श्री केदारनाथ में सोना चोरी होने का मामला सामने आया था। कहा कि इन दोनों मामलों पर मन्दिर समिति खामोश है। कहा कि शुल्क निर्धारण में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। स्थानीय जनता, तीर्थ पुरोहितों एवं श्रद्धालुओं से संवाद स्थापित कर सहमति से निर्णय लिया जाए। प्रतिनिधिमंडल में विरेन्द्र पोखरियाल, सुरेश कुमार, सुन्दर सिंह पुडीर, संजय शर्मा एडवोकेट,राहुल प्रताप लक्की आदि शामिल थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

