भोपाल 9 मार्च (आरएनएस)। कोलार इलाके में 10वीं की छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। वारदात को पीडि़ता के दोस्त ने अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
एसआई मोना जादोन के मुताबिक, 16 वर्षीय किशोरी कक्षा दसवीं की छात्रा है। करीब छह महीने पहले उसकी आरोपी करण से दोस्ती हुई थी और मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया था।
इसी बीच होली के दिन छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। दूसरे दिन परिजनों को पता चला कि वह ललिता नगर में करण के साथ है। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची तो छात्रा मिल गई। जहां छात्रा ने अपनी मां को बताया कि आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।
इस बात का खुलासा होने पर रविवार को पीडि़ता अपनी मां के साथ थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

