भोपाल 9 मार्च (आरएनएस)। बाग उमराव दूल्हा इलाके में सोमवार दोपहर आगजनी की बड़ी घटना हो गई। आग तीन मंजिला मकान की छत पर लगी। जानकारी मिलते ही आसपास के फायर स्टेशनों से दमकलें मौके पर पहुंची। इसके बाद आग काबू में आ सकी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीन मंजिला बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में तेल के टिन रखे थे। जिसमें अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलने लगी। तेल होने की वजह से पूरे इलाके में धुआं ही धुआं हो गया। आग की लपटें भी 10 फीट तक ऊपर उठने लगी। इससे आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। आग को बुझाने के लिए तुरंत फायर स्टेशन से दमकलें मौके पर पहुंची। इधर, लोग भी आग को काबू पाने में जुट गए।
आग की वजह से चारों ओर धुआं ही धुआं हो गया। मौके पर दमकलें पहुंची हैं, जो आग पर काबू पा रही है। इस बिल्डिंग के नीचे मीट की दुकान है।
हालांकि, ऐशबाग, बाग उमराव दूल्हा क्षेत्र के रास्ते संकरे होने की वजह से दमकलों को मौके पर पहुंचने में समय लगा।

