भोपाल 9 मार्च (आरएनएस)। लोक निर्माण विभाग की स्थापना शाखा में पदस्थ महिला बाबू को लोकायुक्त ने छह हजार रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला सेवानिवृत्त के प्रकरण को बनाने के एवज में एक कर्मचारी से रकम की मांग कर रही थी।
पहली किस्त के तौर पर उसे ढाई हजार रुपए लेते रंगे हाथ ट्रैप किया गया है। आरोपी महिला के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। एसपी दुर्गेश राठौर के मुताबिक फरियादी कार्तिकचंद्र सरकार लोक निर्माण विभाग संभाग- 1, मे वायरमेन के पद पर कार्यरत हैं।
अगस्त 2026 मे उनकी सेवनिवृत्त होना है। उनके सेवानिवृत्त के प्रकरण को बनाने तथा शासन से मिलने वाले भुगतानो के एवज मे कार्यालय की स्थापना शाखा में कार्यरत, अर्शी खान के द्वारा आवेदक से छह हजार रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी।
जिसकी शिकायत जांच के बाद ट्रैप कार्रवाई की गई है। अर्शी खान को पाहली किस्त के तौर पर ढाई हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

