भोपाल 9 मार्च (आरएनएस)।श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के निर्देश पर श्री अवधारणा के अंतर्गत श्रमिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार एवं संपूर्ण विकास हेतु विभिन्न गतिविधियों श्रम विभाग द्वारा संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में श्रम विभाग की पहल पर गठित प्रथम श्रमणा सहकारी समिति, भोपाल द्वारा शहर के नागरिकों को आईटीआई प्रशिक्षित, तकनीशियनों के माध्यम से घर-घर में तकनीकी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित, विश्वसनीय एवं पेशेवर घरेलू तकनीकी सेवाएं उपलब्ध कराना तथा प्रशिक्षित श्रमिकों को सम्मानजनक एवं स्थायी रोजगार के अवसर प्रदान करना तथा स्वयं का रोजगार प्रारम्भ करने को बढावा देना है।
प्रथम श्रमणा श्रमिक सहकारी समिति के माध्यम से वर्तमान में भोपाल में प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, बढ़ई (कारपेंटर) तथा रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग तकनीशियन की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सेवाओं के लिए न्यूनतम सेवा शुल्क ?200 निर्धारित किया गया है, जिससे नागरिकों को पारदर्शी एवं निर्धारित शुल्क पर सेवाएं प्राप्त हो सकें। समिति द्वारा सेवाओं को अधिकतम दक्षता एवं लागत प्रभावशीलता के साथ संचालित करने तथा बाजार में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिष्ठित एवं अनुभवी संस्थाओं से इन क्षेत्रों में सेवाएं प्रदान करने हेतु राजस्व साझेदारी मॉडल (क्रद्ग1द्गठ्ठह्वद्ग स्द्धड्डह्म्द्बठ्ठद्द रूशस्रद्गद्य) के आधार पर प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। लेखा सेवाएं (्रष्ष्शह्वठ्ठह्लद्बठ्ठद्द स्द्गह्म्1द्बष्द्गह्य), विज्ञापन एवं जनसंपर्क सेवाएँ (्रस्र1द्गह्म्ह्लद्बह्यद्गद्वद्गठ्ठह्ल & क्कह्वड्ढद्यद्बष् क्रद्गद्यड्डह्लद्बशठ्ठह्य / ह्रह्वह्लह्म्द्गड्डष्द्ध), प्रबंधन एवं संचालन सेवाएँ (रूड्डठ्ठड्डद्दद्गद्वद्गठ्ठह्ल ड्डठ्ठस्र ह्रश्चद्गह्म्ड्डह्लद्बशठ्ठड्डद्य स्ह्वश्चश्चशह्म्ह्ल) तथा तकनीकी सेवाएँ (ढ्ढञ्ज & ञ्जद्गष्द्धठ्ठद्बष्ड्डद्य स्द्गह्म्1द्बष्द्गह्य), अकाउंटेंट/लेखा फर्म, विज्ञापन एवं ब्रांडिंग एजेंसियां तथा प्रोफेशनल मैनेजमेंट/कंसल्टिंग फर्म प्रस्ताव भेजने हेतु पात्र किया गया है।
इच्छुक संस्था का प्रस्ताव सीलबंद लिफाफे में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक द्वारा सामात के पजाकृत कायर्यालय-प्रथम श्रमणा सहकारी समिति, शासकीय आई.टी.आई. परिसर, गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, गोविंदपुरा, भोपाल (म.प्र.) -462023 पर दिनांक 30 मार्च 2026 (सोमवार) शाम 05:00 बजे तक जमा करने का बताया गया हैं। अधिक जानकारी के लिये समिति के अधिकृत मोबाइल नम्बर 7805027023, 7470888745, ईमेल: श्चह्म्ड्डह्लद्धड्डद्वह्यद्धह्म्ड्डद्वड्डठ्ठड्डञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व पर भी संपर्क किया जा सकता है।

