० दोनों आरोपी ओडिशा से गांजा तस्करी कर छत्तीसगढ़ लेकर आ रहे थे
० आरोपियों से 4 किलो गांजा कीमती दो लाख रुपए का बरामद किया गया
० थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 129/2026 धारा- 20 बी ठ्ठस्रश्चह्य ड्डष्ह्ल के तहत की गई कार्यवाही
जंजगीर चांपा, 09 मार्च (आरएनएस)। दिनांक 08/03/26 को मुखबीर के माध्यम से सूचना मिली कि 2 व्यक्ति रेल्वे स्टेशन के पास एक बैग में भारी मात्रा में गांजा रखे हुए है , जिसके बाद मौके पर पहुंचकर रेलवे सुरक्षा बल के साथ मिलकर घेरा बंदी कर मुखबीर के बताये अनुसार व्यक्ति जो रेल्वे स्टेशन के पास एक बैग काला कलर का रखे हुए थे दो व्यक्ति मिले जिसका नाम पता पूछने पर 01. तरूण सेन निवासी ग्राम गरियाबंद रावणभाठा थाना गरियाबंद 02. प्रतीक मिश्रा निवासी बिरगांव थाना उरला जिला रायपुर का रहने वाले बताये, पूछताछ करने पर मादक पदार्थ गांजा को उड़ीसा बेलपहाड़ से लाना बताएं एवं तलाशी लेने पर उनके पास से चार पैकेट में 4 केजी मादक पदार्थ गांजा जिसकी कीमती दो लाख रूपये का बरामद हुआ जिसे गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा में लिया गया और आरोपियों के विरुद्ध धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट का अपराध पाए जाने पर विधिवात गिरफ्तार किया गया एवं दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया उक्त कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा , उप निरीक्षक बी एल कोसरिया, आरक्षक गौकरण राय, राजारात्रे, राज पांडे एवं रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ प्रधान आरक्षक. आर.पी. द्विवेदी, सत्यम सरकार रणवीर का योगदान रहा।
०

