रायपुर, 10 मार्च (आरएनएस)। कांग्रेस की विधायक संगीता सिंहा ने अपने क्षेत्र संजारी बालोद में अवैध अतिक्रमण और निर्माण पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उचित शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। राजस्वमंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि हमें कुल 260 प्रकरणों में शिकायत मिली है। इस संबंध में उचित कार्रवाई की जा रही है। बालोद तहसीलदार के समक्ष यह शिकायतें आ रही है। जिसकी जांच जारी है।
विस में विधायक संगीता सिंहा के प्रश्र पर हस्तक्षेप करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि इस पर तत्काल समय सीमा बताएं। टंकराम वर्मा ने कहा कि इस पर समय सीमा नहीं बताई जा सकती ।
आर शर्मा
००००

