० भाजपा के अनुज शर्मा ने क्रेशर संचालकों पर रायल्टी चोरी करने का मामला सदन में उठाया
रायपुर, 10 मार्च (आरएनएस)। बजट सत्र में धरसींवा के भाजपा विधायक अनुज शर्मा ने धरसीवां विस में चल रहे क्रेशर मशीनों के बिजली चोरी ओर रायल्टी चोरी का मामला सदन में उठाते हुए कहा कि इससे सरकार को कितनी रायल्टी मिली है इसकी जानकारी दें। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि संबंधित दोषी प्रेशर मालिकों पर उचित कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में जो शिकायतें मिली है उनके विरुद्ध माइनिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
भाजपा के अनुज शर्मा ने धरसींवा विस क्षेत्र में भावना मोहनलाल तथा अन्य प्रेशर मशीनों के संचालकों द्वारा बिजली एवं रायल्टी चोरी का मामला सदन में उठाया। उन्होंने इस संबंध में उचित कार्रवाई करने के लिए शिकायत की थी। एक पूरक प्रश्र के माध्यम से पूछा कि बिजली एवं रायल्टी चोरी करने के बाद सरकार के राजस्व में वृद्धि होती है या नहीं इसकी जानकारी दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में सात शिकायतें मिली है जिन पर उचित कार्रवाई की जा रही है। विधायक ने कहा कि रायल्टी चोरी करने वाले पर उचित कार्रवाई करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि माइनिंग एक्ट के तहत प्रेशर मालिकों के ऊपर कार्रवाई की जा रही है।
तेंदूकोना में महाविद्यालय का निर्माण का मामला उठाया द्वारिकाधीश यादव ने
कांग्रेस के द्वारिकाधीश यादव ने आज सदन में उनके क्षेत्र तेंदूकोना में महाविद्यालय भवन का निर्माण का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि यहां पर महाविद्यालय के निर्माण को स्वीकृति दी गई है लेकिन भवन नहीं बन पाया है। उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि यहां पर टैंडर पारित हो चुका है। कांग्रेस के विधायक ने कहा कि यहां पर टैंडर केंसिल हो गया है।
उद्घाटन के अवसर पर जो शिलालेख लगाई गई है उसमें प्रोटोकाल के हिसाब से विधायक का नाम नहीं है। उन्होंने कहा कि विभागीय मंत्री सदन में गलत जवाब दे रहे हैं।
आर शर्मा
००००

