शैलेन्द्र ठाकुर
० नारी शक्ति के सम्मान के साथ हुआ कार्यक्रम
दंतेवाड़ा, 10 मार्च (आरएनएस)। महिला पतंजलि योग समिति जिला दंतेवाड़ा द्वारा योग भवन कारली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता का महिलाओं द्वारा पुष्प वंदन कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति ने नारी शक्ति के सम्मान और सामाजिक सहभागिता का प्रेरक संदेश दिया।
योग, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का संदेश
कार्यक्रम में उर्मिला साहू (जिला प्रभारी दंतेवाड़ा एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य, छत्तीसगढ़ महिला पतंजलि योग समिति), मान कोरम (राज्य कार्यकारिणी सदस्य, छत्तीसगढ़ महिला पतंजलि योग समिति), संगठन मंत्री श्रीमती पुष्पा पिस्दा, महामंत्री श्रीमती लक्ष्मी साहू, हेमलता नाग सहित अन्य पदाधिकारियों ने नारी सशक्तिकरण, स्वावलंबन, शिक्षा, योग, आयुर्वेद, स्वदेशी और भारतीय चिकित्सा पद्धति के महत्व पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि जब महिलाएं शिक्षित, स्वस्थ और आत्मनिर्भर बनती हैं तो पूरा समाज मजबूत और समृद्ध बनता है।
बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता
इस अवसर पर तहसील प्रभारी बचेली दीपक साहू, तहसील गीदम से पार्वती परिहार, संवाद प्रभारी सोनिया साहू, श्वेता अग्रवाल, सुनीता सुराना, भारती साहू, रानी भारती साहू, रानी गिरजा वर्मा, पूजा, पुष्पा, बुधरी कश्यप, डोमिन अरूसा, राधा यादव, रीता साहू, जीता साहू, किरण साहू, लता, इंदिरा, देवकी, प्रतिमा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम उत्साह और सकारात्मक वातावरण के साथ संपन्न हुआ।
०००००

