परिवहन मंत्री ने बताया कि बैंक को आबंटित जमीन पर भवन बनाने पर विचार
बिना परमिट, ओव्हर लोड वाहनों पर की जा रही परिवहन विभाग द्वारा कार्यवाही
रायपुर, 10 मार्च (आरएनएस)। विधानसभा के बजट सत्र में आज प्रश्रकाल में कांग्रेस के विधायकों द्वारा दो अलग-अलग प्रश्रों का जवाब परिवहन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप का संतोषपूर्ण जवाब नहीं मिलने पर कांग्रेस ने सदन का वाकआउट किया। विपक्ष के सदस्यों ने सरकार के विरूद्ध नारेबाजी की।
विधानसभा के षष्टम सत्र के बजट सत्र के दौरान आज डोंगरगढ़ की कांग्रेस विधायक हर्षिता बघेल ने अवैध अतिक्रमण का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि जिला सहकारी बैंक राजनांदगांव की शाखा डोंगरगढ़ की जमीन पर अवैध कब्जा होने के कारण बैंक का भवन नहीं बन पा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां पर अवैध कब्जा है। सहकारिता मंत्री ने कहा कि यहां पर बैंक को 22 हजार वर्ग फीट जमीन का आबंटन हुआ है, जिसमें कुछ जमीन पार्किंग के लिए छोड़ी गई है। कांग्रेस के विधायक भूपेश बघेल ने कहा कि इस जमीन पर अवैध कब्जा है, जो सरकार के चहेतों द्वारा किया गया है। जिसके कारण यह भवन नहीं बन पा रहा है। भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार के जवाब से हम असंतुष्ट हैं, इसलिए हम सदन से वाकआउट करते हैं।
अवैध पंजीयन एवं बीमा परमिट बिहिन वाहनों का मामला
कांग्रेस के ओंकार साहू ने राज्य में परमिट बीमा बिहिन वाहनों की संख्या एवं इस पर कार्यवाही किए जाने का मामला कांग्रेस के ओंकार साहू ने उठाया परिवहन मंत्री ने कहा कि सरकार ने अभी तक इस संबंध में पूरी कार्रवाई की है तथा सरकार को इस संबंध में राजस्व की प्राप्ति भी हुई है। भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार इस संबंध में तथ्यों का ेछूपा रहा है। केदार कश्यप ने कहा कि कुल 77 हजार 810 प्रकरण बनाए गए हैं, जिससे सरकार को निर्धारित आय हुई है, ओव्हरलोड के मामले भी पकड़े गए हैं।
भूपेश बघेल पर धमकाने का आरोप लगाया अजय चन्द्राकर ने
भूपेश बघेल द्वारा बार-बार वस्तुस्थिति की जानकारी मांगने पर अजय चन्द्राकर ने कहा आप प्रश्र का जवाब मांगे धमकाएं नहीं, धमकी देने का अधिकार आपको नहीं है, प्रश्रकाल में प्रश्र पूछने का अधिकार है। इसको लेकर कांग्रेस की संगीता सिन्हा सहित अन्य विधायकों ने विरोध किया। परिवहन मंत्री के जवाब से असंतुष्ट भूपेश बघेल ने सदन से वाक्आउट करने की घोषणा की। विपक्ष के विधायक सदन से उठकर नारेबाजी करते हुए चले गए।
आर. शर्मा
०००

