0-संसदीय मंत्री दे जवाब
रायपुर, 10 मार्च (आरएनएस)। विधानसभा सत्र के प्रश्रकाल के दौरान नेताप्रतिपक्ष अनुपस्थित रहे इस पर भाजपा के अजय चन्द्राकर ने तंज कसते हुए कहा कि सदन में भूपेश बघेल द्वारा दो बार बर्हिगमन करने के बाद नेताप्रतिपक्ष चरणदास महंत थक गए हैं। इसलिए संसदीय कार्य मंत्री को बयान देना चाहिए। इस बीच सदन के अंदर नेताप्रतिपक्ष चरण दास महंत सदन में आ गए उन्होंने कहा कि मैं सदन में आ गया हूं मेरी तबियत ठीक है।
विधानसभा में आज शून्यकाल के दौरान धान खरीदी का मामला उठाया इस पर चर्चा हुई इसके पश्चात ध्यानाकर्षण विभिन्न विषयों पर हुआ। आज शाम कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें धर्म स्वतंत्र विधेयक पर चर्चा होगी। इसे पटल पर रखा जाएगा।
आर. शर्मा
०००

