श्रावस्ती 10 मार्च (आरएनएस )। माह फरवरी में Óजनपद श्रावस्ती व जनपद के 09 थानों में से 07 थानोÓ ने आईजीआरएस प्रणाली के अन्तर्गत जन शिकायत निस्तारण में जोन गोरखपुर के साथ पूरे प्रदेश के थानों में प्रथम रैंक प्राप्त किया है। जनपद के सभी थानों की समय-समय पर अधिकारियों द्वारा समीक्षा कर थानो पर आईजीआरएस का कार्य देख रहे कर्मियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। Óपुलिस अधीक्षक राहुल भाटीÓ के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी मुकेश चन्द्र उत्तमÓ व समस्त क्षेत्राधिकारीगण के कुशल नेतृत्व में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप कर्मियों की मेहनत और लगन की वजह से जनपद श्रावस्ती का उत्कृष्ट प्रदर्शन हुआ और माह फरवरी में जनपद श्रावस्ती व जनपद के 07 थाने Ó(इकौना, सिरसिया,गिलौला, नवीन मॉडर्न पुलिस थाना, मल्हीपुर, सोनवा तथा महिला थाना)Ó की रैंकिग जोन गोरखपुर के साथ Óप्रदेश में प्रथम स्थानÓ पर रही।
उपरोक्त Ó07 थानों का आईजीआरएस प्रार्थना पत्र निस्तारण में 100: अंकÓ पाकर प्रथम स्थान पर रहे। इन थानों द्वारा माह फरवरी में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का प्राप्त समय सीमा के अंदर निस्तारण कराया गया, कोई भी संदर्भ डिफाल्टर नहीं हुआ और न ही ब्. श्रेणी गया, सभी संदर्भों की समय से मार्किंग की गई, जनपद के समस्त थानों पर वादी का संतोषजनक फीडबैक 93.72.: रहा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थापित आईजीआरएस शाखा द्वारा इसकी विधिवत मॉनिटरिंग की गई आईजीआरएस प्रभारी विपेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में आ0 अशोक कुमार, आ0 संचित शुक्ला व म0आ0 सपना द्वारा आईजीआरएस पर प्राप्त सभी प्रकरणोंध्संदर्भो की मानिटरिंग की गई और समय सीमा के अंदर सभी प्रकरणों का निस्तारण कराया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

