श्रावस्ती 10 मार्च (आरएनएस )। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटीÓ के कुशल निर्देशन में जनपद श्रावस्ती में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा साइबर सुरक्षा को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु निरंतर सघन एवं संवेदनशील कार्यवाही की जा रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सुरक्षित, सकारात्मक एवं जागरूक वातावरण का निर्माण सुनिश्चित करना है।
इसी क्रम में Óशक्ति मोबाइल टीमÓ द्वारा विद्यालयों, गांवों, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। महिला संबंधी समस्याओं के त्वरित एवं संवेदनशील समाधान के उद्देश्य से चौपालों का आयोजन कर व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया तथा महिलाओं एवं बालिकाओं से शक्ति दीदी के रूप में संवाद स्थापित कर उन्हें निडर होकर अपनी समस्याएं साझा करने एवं सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत आयोजित साइबर जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक एवं डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही ओटीपी साझा न करने, मजबूत एवं सुरक्षित पासवर्ड के प्रयोग तथा साइबर अपराध की स्थिति में Óसाइबर हेल्पलाइन नंबर 1930Ó पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने के संबंध में जागरूक किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

