लखनऊ 10 मार्च (आरएनएस )। भारत की अग्रणी बीमा और एकीकृत हेल्थ-टेक प्लेटफॉर्म लिवलॉन्ग 365 ने लखनऊ में अपनी नई शाखा शुरू करने की घोषणा की है। यह विस्तार सुलभ और हाइपरलोकल स्वास्थ्य सेवा तथा बीमा समाधान उपलब्ध कराने की कंपनी की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। नई शाखा के माध्यम से कंपनी प्रमुख शहरी क्षेत्रों में अपनी ऑफलाइन उपस्थिति बढ़ाते हुए ग्राहकों को उनके नजदीक ही स्वास्थ्य सेवाएं और बीमा विकल्प उपलब्ध कराएगी।लखनऊ शाखा रिटेल हेल्थ इंश्योरेंस, कॉर्पोरेट ओपीडी प्रोग्राम और एसएमई-केंद्रित बीमा समाधानों के विकास का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी। शहर के व्यस्त आवासीय क्षेत्र में स्थित यह शाखा व्यक्तिगत ग्राहकों, कॉर्पोरेट घरानों और छोटे व्यवसायों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगी।लिवलॉन्ग के संस्थापक और सीईओ गौरव दुबे ने कहा कि लखनऊ कंपनी की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा का एक प्रमुख बाजार है। नई शाखा के साथ हाइपरलोकल उपस्थिति को मजबूत किया जा रहा है, जिससे एकीकृत स्वास्थ्य बीमा और वेलनेस समाधान क्षेत्र के लोगों और व्यवसायों के लिए अधिक सुलभ बन सकें।मुख्य वितरण अधिकारी एवं सेल्स हेड मोहित भारद्वाज ने बताया कि लखनऊ शाखा उत्तर भारत में कंपनी के वितरण नेटवर्क और पार्टनर इकोसिस्टम को मजबूत करेगी तथा क्षेत्र में एकीकृत स्वास्थ्य समाधानों की व्यापक पहुंच सुनिश्चित करेगी।इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के नेशनल हेड डॉ. सौम्य कुमार मिश्रा ने कहा कि लखनऊ में लिवलॉन्ग के विस्तार में सहयोग कर उन्हें प्रसन्नता है। यह साझेदारी उभरते बाजारों में ग्राहकों को व्यापक स्वास्थ्य बीमा समाधान और बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।लिवलॉन्ग 365 की लखनऊ शाखा का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. सौम्य कुमार मिश्रा ने किया। यह शाखा लिवलॉन्ग प्रोटेक्शन एंड वेलनेस सॉल्यूशंस लिमिटेड के कार्यालय संख्या-4, दूसरी मंजिल, सेंटर कोर्ट, राधा कृष्ण भवन के पीछे, 3/ष्ट-5 पार्क रोड, लखनऊ में स्थित है।कंपनी के अनुसार यह पहल अगले दो वर्षों में देशभर में 100 शाखाएं स्थापित करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। दिल्ली, बेंगलुरु, नासिक, कोलकाता, नागपुर और अंधेरी में हाल ही में हुए लॉन्च के बाद लखनऊ शाखा ओपीडी सेवाओं, स्वास्थ्य बीमा और वेलनेस कार्यक्रमों के क्षेत्र में देश का सबसे भरोसेमंद और सुलभ मंच बनने के कंपनी के लक्ष्य को और मजबूत करती है
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

