लखनऊ 10 मार्च (आरएनएस )। जनपद अयोध्या में खेल सुविधाओं के विकास के उद्देश्य से मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए नजूल भूमि नगर निगम अयोध्या को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव रखा गया है।जिलाधिकारी अयोध्या द्वारा नगर आयुक्त नगर निगम अयोध्या के पत्र दिनांक 10 सितंबर 2025 के आधार पर यह प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसके तहत चक संख्या-4, मोहल्ला वशिष्ठ कुंड, परगना हवेली अवध, तहसील सदर, जनपद अयोध्या स्थित नजूल भूमि गाटा संख्या 1026, 1027, 1029, 1030, 1031, 1033 (मि.) और 1035 कुल सात कितों की लगभग 2500 वर्गमीटर भूमि स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए नगर निगम अयोध्या के पक्ष में हस्तांतरित किए जाने का प्रस्ताव किया गया है।प्रस्ताव में उक्त भूमि को नगर निगम अयोध्या को नि:शुल्क हस्तांतरित करने का अनुरोध किया गया है। इसके तहत प्रभावी जिलाधिकारी सर्किल दर पर छूट प्रदान करते हुए कुछ शर्तों और प्रतिबंधों के अधीन इस भूमि को नि:शुल्क आवंटित या हस्तांतरित करने का प्रावधान किया गया है।प्रस्ताव के अनुसार यह हस्तांतरण अपवादस्वरूप किया जाएगा और इसे भविष्य में किसी अन्य मामले में दृष्टांत के रूप में नहीं माना जाएगा। इस पहल से अयोध्या में खेल अवसंरचना के विकास को बढ़ावा मिलने और स्थानीय युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

