लखनऊ 10 मार्च (आरएनएस )। राजधानी के निगोहां थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर फरार हुए आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।पुलिस के अनुसार पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर के निर्देश पर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत दक्षिणी जोन पुलिस उपायुक्त निपुण अग्रवाल के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त रल्लापल्ली वसंत कुमार के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज विकास कुमार पांडेय के पर्यवेक्षण में निगोहां थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। थानाध्यक्ष अनुज कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी राजेश रावत को 10 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी राजेश रावत पुत्र स्वर्गीय मोहन मूल रूप से ग्राम अकहरदू थाना नगराम का निवासी है और वर्तमान में अपनी ससुराल ग्राम शेखनखेड़ा मजरा उतरांवां थाना निगोहां में रह रहा था। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर ग्राम पतौना से अकंताखेड़ा जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया।पुलिस के मुताबिक 8 मार्च 2026 को ग्राम शेखनखेड़ा मजरा उतरांवां में घरेलू विवाद के दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी राजेश्वरी (करीब 45 वर्ष) के सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार कर उसकी हत्या कर दी थी और घटना के बाद मौके से फरार हो गया था। मृतका के पुत्र गुलशन कुमार की तहरीर पर थाना निगोहां में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने करीब दो वर्ष पहले अपनी पैतृक जमीन बेचकर ससुराल गांव में जमीन खरीदी थी और परिवार के साथ वहीं रहने लगा था। वह शराब पीने का आदी है और जमीन बेचने को लेकर उसकी पत्नी अक्सर विरोध करती थी, जिससे दोनों के बीच विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन वह शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी से कहासुनी हो गई। गुस्से में उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हत्या के बाद आरोपी कुल्हाड़ी लेकर मोटरसाइकिल से भाग गया और उसे ग्राम अकंताखेड़ा से ग्राम पालखेड़ा जाने वाले कच्चे रास्ते पर कीकर के जंगल में छिपा दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उक्त स्थान से कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। आरोपी अपनी बहन के घर पैसे लेने आया था और मुंबई भागने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है, हालांकि अन्य माध्यमों से भी इसकी जांच की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

