लखनऊ 10 मार्च (आरएनएस )। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एटा के मुख्य विकास अधिकारी नागेंद्र नारायण मिश्रा से संबंधित रिश्वत मांगने के कथित वीडियो वायरल होने के मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उनके विरुद्ध नियम-7 के अंतर्गत विभागीय कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए हैं।उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाए। इसी क्रम में नागेंद्र नारायण मिश्रा को निलंबित किए जाने के संबंध में प्रभावी कार्रवाई भी की गई है।सरकार ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले में आगे की विभागीय कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

