आजमगढ़ 10 मार्च(आर एन एस)फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 9 मार्च को प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया कि 8 मार्च को गांव में एक व्यक्ति ने नाबालिग के साथ अश्लील हरकत की। इस मामले में मुकदमा संख्या 86/2026 धारा 75 बीएनएस व 9/10 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी राजेश (55) निवासी सैदपुर खंजहांपुर को सोमवार शाम करीब 7:43 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

