आजमगढ़ 10 मार्च(आर एन एस) निजामाबाद थाना क्षेत्र के बारीखास गांव में नल से पानी लेने को लेकर हुए विवाद में मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना 8 जनवरी की सुबह करीब 9 बजे हुई थी, जब दो पक्षों के बीच पानी गिरने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने बांस के डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे बीट आरक्षी के समझाने पर भी दोनों पक्ष उग्र हो गए और सरकारी कार्य में बाधा डाली। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा संख्या 25/26 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) व 221 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया था। मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस ने असनी पुलिया के पास से वांछित आरोपी गोविंद चौहान (30) निवासी बारीखास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

