आजमगढ़ 10 मार्च(आर एन एस)अतरौलिया थाना क्षेत्र में सफाईकर्मी की नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गोविंदपुर गांव निवासी कन्हैया यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि करीब तीन वर्ष पहले आरोपियों ने उनके पुत्र को नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये ले लिए थे। बाद में पैसे वापस मांगने पर टालमटोल करने लगे। इस मामले में मुकदमा संख्या 0083/26 धारा 406, 467 व 468 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने सोमवार को दबिश देकर परमानंद यादव (31) को गायत्री नगर रेलवे स्टेशन के पास से और उसके भाई रामानंद यादव (38) को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे फुलवरिया के पास से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

