तंबौर/सीतापुर 10 मार्च (आरएनएस)। तंबौर क्षेत्र में एक मुस्लिम युवती द्वारा हिंदू युवक से विवाह करने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। कस्बे के मोहल्ला ककरहा निवासी रिजवाना ने मुस्लिम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपनाया और अपना नाम पूजा रख लिया। इसके बाद उन्होंने गैर जनपद महराजगंज निवासी अपने प्रेमी आशुतोष यादव के साथ मंदिर में वैदिक रीति-रिवाज से सात फेरे लेकर विवाह कर लिया। पूजा ने बताया कि आशुतोष तंबौर में एक स्थान पर काम करते हैं। करीब दो वर्ष पहले दोनों की मुलाकात हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। जब इसकी जानकारी परिवार वालों को हुई तो उन्होंने इस रिश्ते का विरोध किया और विवाह के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद दोनों ने कस्बे के सविता देवी मंदिर में विवाह करने का निर्णय लिया। मंदिर में आशुतोष यादव ने पूजा की मांग में सिंदूर भरकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए। विवाह के दौरान प्रांतीय बजरंग दल के महामंत्री आशुतोष वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

