सीतापुर 10 मार्च (आरएनएस)। सिंघानिया एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में मंगलवार को विद्यालय के मेधावी पूर्व छात्र मोहम्मद अबूजर अंसारी के सम्मान में विशेष समारोह आयोजित किया गया। अबूजर अंसारी ने यू.पी.एस.सी. 2026 की परीक्षा में 671वीं रैंक हासिल कर जनपद सीतापुर और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। अबूजर अंसारी वर्ष 2014 में इसी संस्थान से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण कर चुके हैं। उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया। समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरमैन ओम प्रकाश सिंघानिया, संरक्षक भरत त्रिपाठी, सचिव परीक्षित त्रिपाठी और उपाध्यक्ष आशीष सिंघानिया ने उन्हें अंगवस्त्र, प्रतीक पिन और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने कहा कि अबूजर अंसारी की उपलब्धि विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने अबूजर अंसारी को उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर बधाई
इनसेट
अबुजर अंसारी की सफलता पर कांग्रेसजनों ने दी बधाई
फोटो-08
सीतापुर(आरएनएस)। सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर शहर कांग्रेस पदाधिकारियों ने अबुजर अंसारी को बधाई दी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शिशिर वाजपेयी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता उनके आवास पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर शिशिर वाजपेयी ने कहा कि सीतापुर के लिए यह गौरव की बात है कि जिले का एक छात्र सिविल सेवा में स्थान बना रहा है। उन्होंने बताया कि अबुजर अंसारी की प्रारंभिक शिक्षा सीतापुर में ही हुई, इसके बाद उन्होंने दिल्ली में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की और सफलता हासिल की। उन्होंने यह भी बताया कि अबुजर अंसारी के पिता अब्दुल कलाम अंसारी और उनकी माता शिक्षिका हैं। कांग्रेस पदाधिकारियों ने पूरे परिवार को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान आमोद मिश्र, कयूम अंसारी, अभय मिश्रा, रिजवान खान, अहमद अंसारी, महबूब अली, शाकिब अंसारी सहित कई लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

