महोली/सीतापुर 10 मार्च (आरएनएस)। महोली कोतवाली क्षेत्र की पाताबोझ पुलिस चौकी के अंतर्गत एक गांव की युवती के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार महोली कस्बे की आसरा कॉलोनी निवासी असलम हुसैन (24) पुत्र अख्तर हुसैन मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का काम करता है। उसने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 से सटे एक गांव की युवती को प्रेम का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया और मोबाइल पर बातचीत करने लगा। दो दिन पहले आरोपी ने युवती को मिलने के लिए बुलाया। मना करने पर उसने आत्महत्या करने और परिवार को फंसाने की धमकी दी। डर के कारण युवती मिलने पहुंची तो आरोपी उसे बहला-फुसलाकर एक निर्जन स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीडि़ता ने परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने जांच के दौरान कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

