संदना/सीतापुर 10 मार्च (आरएनएस)। संदना थाना क्षेत्र के सिधौलीदृमिश्रिख मार्ग स्थित काकोरी मोड़ पर मंगलवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोंदलामऊ में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम तेरवा निवासी आशीष पुत्र राजेंद्र अपने साथी दीवान पुत्र जयशंकर के साथ बाइक से जा रहे थे। उसी समय दूसरी दिशा से ग्राम महेशपुर निवासी लवकुश पुत्र रामौतार बाइक से आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार और मोड़ पर लापरवाही के कारण दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल सीएचसी गोंदलामऊ पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

