गोरखपुर 10 मार्च (आरएनएस)। गोरखपुर में खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध और होली के त्यौहार के कारण गैस आपूर्ति पर असर दिखने लगा है 7 लोगो में गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। गैस न मिलने से मायूस होकर लौट जा रहे हैं। ट्रांसपोर्ट नगर के समीप स्थित भारत गैस एजेंसी पर गैस के लिए लोगों की काफी लंबी लाइन लगी हुई थी। लोग भोर से ही लाइनों में लगे हुए थे और अपनी बारी का घंटों से इंतजार कर रहे हैं। लोगो का कहना है कि पहले ऐसा स्थिति नहीं थी लेकिन इधर पिछले 5-6 दिनों से गैस के लिए काफी दिक्कत हो रही है। कुछ लोग इसके लिए खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध को कारण बताया है। ट्रांसपोर्टर नगर इंडियन गैस एजेंसी पर भी गैस के लिए लोगों की काफी लंबी लाइन लगी थी। लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। लोगो का कहना था कि पहले गैस बुक करने पर तुरंत मैसेज आ जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है जिससे हम लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।अब जिसका बुकिंग नहीं है उसको गैस नहीं मिल रहा है।
गोरखपुर में हो रही गैस की किल्लत के संबंध में जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा ने बताया कि इधर गैस को लेकर कुछ दिक्कतें चल रही है होली के त्यौहार के कारण गैस की हाई डिमांड थी जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है साथ ही ऑयल कंपनियों की सप्लाई भी थोड़ी कमी होना भी एक कारण है लेकिन जनता को परेशान होने की जरूरत नहीं है एक दो दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

