भोपाल 10 मार्च (आरएनएस)।स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने मंगलवार को मंत्रालय स्थित प्रतिकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान मध्यप्रदेश द्वारा प्रकाशित कैलेंडर-2026 का विमोचन किया। इस अवसर पर स्?कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री सिंह ने कहा कि यह कैलेंडर खगोल विज्ञान, ज्?योतिष और भारतीय पंचांग परंपरा में रुचि रखने वालों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। साथ ही विद्यार्थियों और आमजन को भारतीय कालगणना एवं खगोलीय घटनाओं की जानकारी भी सहज रूप से प्राप्त होगी।
जीवाजी वेधशाला, उज्?जैन द्वारा निर्मित कैलेंडर की थीम खगोल एवं ज्?योतिष ग्रह रखी गई है। हिंदी तिथियों के प्रारंभ एवं अंत का समय 24 घंटे के प्रारूप में दिया गया है। इसके साथ ही कैलेंडर प्रत्?येक माह की प्रमुख खगोलीय घटनाओं, त्?योहारों और अन्?य महत्?वपूर्ण विषयों से संबंधित जानकारी भी विस्?तार से दी गई है।
विमोचन के दौरान महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के निदेशक डॉ. रवीन्?द्र कुमार सिंह, सहायक संचालक के. के. सोनी, पुरुषोत्तम तिवारी तथा ओपन स्?कूल के उप संचालक डॉ. रमाकांत तिवारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

