खरखौदा (मेरठ) 11 मार्च (आरएनएस )। हत्या के मामले में 11 वर्ष बाद जमानत पर जेल से छूटे युवक का बड़े भाई से विवाद हो गया। आरोपित ने छोटे भाई की पत्नी और दो भतीजियों पर तेजाब फेंक दिया। तीनों बुरी तरह झुलस गईं। तीनों को एनसीआर मेडिकल कालेज के अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपित भी तेजाब से झुलस गया।
गांव सेतकुआं निवासी अजय का रविवार को बड़े भाई छोले व अन्य स्वजन के साथ झगड़ा हुआ था। स्वजन ने बताया कि मंगलवार सुबह अजय तेजाब की बोतल लेकर घर पहुंचा। उसने छोले की पत्नी बबली पर तेजाब डालने का प्रयास किया।
बबली तो किसी तरह बच गई पर छोटे भाई सुशील की पत्नी काजल व पास में खेल रही उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी दिव्यांशी तथा छोले की दो वर्षीय बेटी वंशिका पर तेजाब गिर गया। तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। आरोपित भाग गया। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। बबली ने अजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के अुनसार, अजय गांव में नाई की दुकान करता था। 11 वर्ष पहले दुकान पर किसी व्यक्ति से उसका झगड़ा हो गया। बीच-बचाव कर रहे 65 वर्षीय देवी सहाय पर अजय ने कैंची से हमला कर दिया था। देवी सहाय की मौत हो गई थी। इससे पहले भी अजय ने गांव के कलवा और गौरव पर भी कैंची से हमला किया था। पुलिस का कहना है कि अजय नशा करता है। वह अविवाहित है।
इन्होंने कहा
पीडि़त पक्ष की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
-प्रमोद कुमार सिंह, सीओ किठौर।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

