मेरठ 11 मार्च (आरएनएस )। भैंसाली मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार रात करीब नौ बजे अमृतसर के दो व्यापारी भाइयों से 297 ग्राम सोने के आभूषण बरामद हुए हैं। यह आभूषण स्कैनिंग के दौरान बैग में पकड़े गए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। मौके पर पहुंची राज्य कर विभाग की टीम ने पूछताछ की। बताया कि व्यापारियों के पास आभूषण का उपयुक्त बिल नहीं था। व्यापारियों के पास सिर्फ चालान था और उसमें भी तमाम कमियां मिलीं। बरामद आभूषण की कीमत करीब 48 लाख बताई जा रही है।
भैंसाली मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा में तैनात एसएसएफ के सीओ राजीव यादव ने बताया कि अमृतसर निवासी विजय कुमार और अजय पहुंचे। जैसे ही उनके बैग को स्कैनिंग मशीन में डाला तो पता चला कि बैग में सोना है। व्यापारियों से इसका बिल दिखाने के लिए कहा तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई। सूचना पर राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा के संयुक्त आयुक्त अमित पाठक और डिप्टी कमिश्नर अंकिता पांडे टीम के साथ मौके पर पहुंचीं।
1,97,400 रुपये टैक्स लेकर छोड़ा
देर रात डेढ़ बजे संयुक्त आयुक्त अमित पाठक ने बताया कि जांच में सोने का वजन 297 ग्राम निकला है जिस पर दो गुणा टैक्स वसूला जाएगा। इस दौरान बुलियन ट्रेडर्स एसो. के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल भी मौजूद रहे। कुछ व्यापारी नेता मेट्रो स्टेशन पहुंचे और दोनों को छोडऩे की मांग की लेकिन सुरक्षा बलों ने इनकार दिया। उधर, बुधवार को राज्य कर विभाग ने नियमानुसार 1,97,400 रुपये टैक्स लेकर उन्हें सोने सहित छोड़ दिया गया।
गौरतलब है कि दो फरवरी को मेरठ साउथ स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक व्यापारी के बैग में दो किलो चांदी की ईंट बरामद हुई थी। व्यापारी से 42 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया था।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

