मेरठ 11 मार्च (आरएनएस )। मेरठ में भारतीय जनता पार्टी के 5 और नए मंडलाध्यक्षों व उनके प्रतिनिधियों का नाम घोषित कर दिया गया है। भाजपा पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया की तरफ से इन नामों की घोषणा कर एक लिस्ट जारी की गई है।
यह लिस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें सरधना के 4 और हस्तिनापुर से 1 मंडलाध्यक्ष का नाम सामने आया है। साथ ही हर मंडलाध्यक्ष के प्रतिनिधि का नाम भी घोषित किया गया है।
सरधना के दौराला से मनिंदर विहान, सरधना देहात से विक्रम सिंह, सरधना नगर से विनोद जैन, सरधना पश्चिम से प्रताप सिंह और हस्तिनापुर विधानसभा के मवाना नगर से सौरभ शर्मा को मंडलाध्यक्ष बनाया गया है। क्रमश: रविवट जेवरा, विपिन सोम उर्फ मोंटी, आलोक जैन, अनुज भाटी और सचिन कौशिक को मंडलाध्यक्षों का प्रतिनिधि बनाया गया है। तमाम भाजपाइयों ने मँडलाध्यक्षों की इस लिस्ट पर बधाई देना भी शुरू कर दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

