मेरठ 11 मार्च (आरएनएस )। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र से दो दिन पहले अपहृत हुए किशोर को बरामद करते हुए पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। किशोर के अपहरण में उसके बाप का ही हाथ पाया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी सिटी आयु विक्रम सिंह ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि नौ मार्च की शाम कंकरखेड़ा अशोक नगर निवासी दीपक ने थाने में सूचना दी थी कि उसके 15 वर्षीय बेटे हर्ष का कोचिंग जाते हुए अपहरण हो गया। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया।
इसी बीच दीपक ने बताया कि अपहृताओं ने उसके पास लेटर भेज कर छह लाख की फिरौती मांगी है। दीपक के बयानों में विरोधाभास मिलने और घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर घटना संदिग्ध पाई गई। इसके बाद दीपक से सख्ती से पूछताछ की गई। दीपक ने बताया कि वह गेमिंग एप चिल चेट पर लगभग आठ लाख की रकम हार चुका था।
इस रकम को चुकाने के लिए उसने अपनी बीवी से पैसे ठगने की प्लानिंग की। जिसके चलते बेटे को भी इस प्लानिंग में शामिल कर लिया। दीपक ने अपने बेटे हर्ष को मुरादनगर स्थित एक होटल में रुकवा दिया। इसके बाद उसके अपहरण की सूचना पुलिस को दे दी। आरोपी दीपक को गिरफ्तार करते हुए हर्ष को होटल से बरामद कर लिया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

