वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
विभागीय अधिकारी उदासीन
सुलतानपुर 11 मार्च (आरएनएस )। शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले विद्यालय में इंसानियत और कानून को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के काशीराम का पुरवा, मौजा डोभियारा स्थित एक विद्यालय में बाउंड्रीवाल निर्माण के दौरान मासूम बच्चों से ईंट और मसाला ढुलवाने का काम कराया गया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। फिलहाल वायरल वीडियो की पुष्टि समाचार पत्र नही करता है वीडियो में एक जिम्मेदार का बयान न सिर्फ हैरान करने वाला है, बल्कि बाल अधिकारों और कानून की खुली अवहेलना भी माना जा रहा है।
जिन नन्हें हाथों में किताब और कलम होनी चाहिए, जिम्मे दारो द्वारा नाबालिग बच्चो से निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों और अभिभावकों में इस मामले को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। उनका कहना है कि विद्यालय परिसर में बच्चों से मजदूरी कराना बाल श्रम कानून का सीधा उल्लंघन है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल पूरे मामले में शिक्षा विभाग और प्रशासन की भूमिका पर भी निगाहें टिकी हैं। लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित शिक्षक और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। यह घटना न सिर्फ शिक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है, बल्कि बच्चों के अधिकारों और उनके भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दे को भी उजागर करती है। इस बावत बल्दीराय के खन्ड शिक्षा अधिकारी श्याम विहारी ने बताया कि इसकी जानकारी है। फिलहाल प्रकरण की जांच करवाई जाएगी और दोषी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

