सुल्तानपुर 11 मार्च (आरएनएस )। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पारा बाजार में डॉ.अशफ़ाक अहमद खान के आवास परिसर में बुधवार को इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर अमेठी की ओर से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर आंखों की जांच कराई और चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया।शिविर में कुल 330 मरीजों ने पंजीकरण कराया, जिनमें 173 महिलाएं और 157 पुरुष शामिल रहे। इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर अमेठी से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं व परामर्श दिया। इस दौरान आंखों से संबंधित विभिन्न बीमारियों का परीक्षण और उपचार किया गया। शिविर में डॉ. एस.पी. सिंह, डॉ. सुनीता, डॉ. रेणु, डॉ. संयोगिता, डॉ. ज्योति, डॉ. आभा, कंपाउंडर कल्पनाथ, डॉ. कमर खान और डॉ. अशफ़ाक अहमद सहित अन्य चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। कैंप के आयोजक डॉ.उमर खान ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि हर माह के प्रथम बुधवार को इसी स्थान पर नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया जाएगा,जिससे क्षेत्रीय लोगों को नियमित रूप से इसका लाभ मिल सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

