सुलतानपुर 11 मार्च (आरएनएस )। विवेक नगर स्थित दिल्ली मॉन्टेसरी स्कूल का वार्षिक महोत्सव मनाया गया जिसमें नर्सरी से कक्षा-8 तक के बच्चों ने कई मनभावन कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अमिता विद्यार्थी एवम मैनेजर सुधीश विद्यार्थी ने दीप जला कर किया और सरस्वती वंदना के उपरान्त कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी के बच्चों ने फैन्सी ड्रेस कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें वे डॉक्टर, सैनिक, कानून, पुलिस, योगी, इंदिरा गाँधी सुपर मॉम आदि बनकर आए थे और उन्होंने सबको अचंभित कर दिया। जिसमें अभित्या, गौरवी, शाश्वत, भाव्या, हर्ष, नित्या, कुश, रुद्रांश, मो. बिलाल, रुवादिश अंसारी, अनय मिश्रा आदि बच्चों ने मनभावन प्रस्तुति पेश किया। कक्षा-1 से 8 तक के बच्चों में वेदांशी राय, शुभांगी शुक्ला, कलश, कर्निका पाण्डेय, आयु, आकांक्षा आदि बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

