कुशीनगर, 11 मार्च (आरएनएस)। महिला उत्पीडऩ की रोकथाम, पीडि़त महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा आवेदक, आवेदिकाओं की समस्याओं के त्वरित एवं सुगम निस्तारण के उद्देश्य से विभिन्न जनपदों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसके क्रम में 13 मार्च को महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
उक्त जानकारी जिला प्रोवेशन अधिकारी ने देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती जनक नंदिनी आगामी 13 मार्च को जनपद के खड्डा तहसील सभागार में पूर्वान्ह 11 बजे से महिला जनसुनवाई करेगी। साथ ही जनसुनवाई के उपरांत निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

