जौनपुर 11 मार्च (आरएनएस )। रामपुर थाना क्षेत्र में एक झोलाछाप डॉक्टर की कथित लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाने के कारण एक महिला का हाथ काटना पड़ा। महिला पैर दर्द का इलाज कराने गई थी। बताते है कि रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम असवा निवासी मैना देवी पत्नी लालमणि पांडेय को कुछ दिन पहले पैर में दर्द की शिकायत हुई थी। परिजन उन्हें सेमुही बाजार स्थित चांद सी दवा खाना नामक क्लिनिक पर ले गए, जहां प्रवीण राय नामक बंगाली डॉक्टर इलाज करते हैं। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर द्वारा लगाए गए इंजेक्शन के बाद मैना देवी की हालत अचानक बिगडऩे लगी। इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल भदोही के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया।वाराणसी में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि गलत इंजेक्शन के कारण महिला के हाथ में गंभीर संक्रमण फैल गया था। महिला की जान बचाने के लिए डॉक्टरों को उसका हाथ काटना पड़ा।इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर पहुंचकर चिकित्सा प्रभारी डॉ. प्रभात कुमार यादव को लिखित तहरीर दी। उन्होंने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. प्रभात कुमार यादव ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

