जौनपुर 11 मार्च (आरएनएस )।सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के डेरायुसुफ में एक युवक ने पंखे के हुक के सहारे फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के भाई की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम करवाया। उक्त गांव निवासी 36 वर्षीय नवनीतएक निजी विद्यालय के संचालक थे। मंगलवार शाम वह चंबलतारा के समीप बने मकान के अंदर चले गए और जब देर शाम तक दरवाजा नही खुला तो परिजनों को किसी तरह के अप्रिय घटना की आशंका हुई जिसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जब दरवाजे को तोड़कर कमरे में घुसी तो देखा कि एक पंखे पर फंखे के हुक के सहारे नवनीत का शव लटका हुआ है।शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के भाई आदित्य के तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है अभी तक मौत के पीछे का स्पष्ट कारण नही पता चल सका है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

