जौनपुर 11 मार्च (आरएनएस ) । जनपद में प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव के प्रयास से प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 धर्मार्थ योजनान्तर्गत जनपद के 03 प्रमुख मार्गों के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु कुल ?966.62 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान किया है। एक प्रेस विज्ञप्ति मं बताया गया है कि .जौनपुर – आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 120ए के किमी 59से चैकिया धाम मंदिर तक चैड़ीकरण एवं सुद्दरीकरण का कार्य,चैकियां – आरा के किमो 1 ढाये चैकिया धाम मंदिर तक चैड़ीकरण एवं सुंदरीकरण का कार्य ,जौनपुर -आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 128 ए के किमी -58 श्री चैकिया धाम मंदिर तक चैड़ीकरण एवं सुद्दरीकरण का कार्य का कार्य होगा। इन मार्गों के निर्माण व सुदृढ़ीकरण से माता शीतला धाम चैकियां मंदिर परिसर क्षेत्र की आवागमन व्यवस्था सुगम होगी तथा स्थानीय जनता, श्रद्धालुओं एवं व्यापारिक गतिविधियों को विशेष लाभ प्राप्त होगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

