जौनपुर 11 मार्च (आरएनएस )। खुटहन ब्लॉक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यरत समूह सखी, बैंक सखी और वी.सी. सखी समेत अन्य कैडर की महिलाओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।उन्होंने अपने ब्लॉक मिशन प्रबंधक ऋषि कृष्ण मिश्र के अचानक हुए स्थानांतरण पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी से इसे रोकने की अपील की। सखियों का कहना है कि ऋषि कृष्ण मिश्र उनके लिए एक अभिभावक की तरह थे। उनके मार्गदर्शन में समूह की महिलाओं की आजीविका के लिए कई सफल प्रयास किए गए। सखियों ने उनके नेतृत्व में नए आजीविका कार्यों में पूंजी भी लगाई है।महिलाओं ने इस स्थानांतरण को धोखा बताया है। उन्होंने इच्छा व्यक्त की है कि मिश्र को खुटहन में ही रहने दिया जाए, ताकि वे उनके सानिध्य में आजीविका के नए कार्यों को आगे बढ़ा सकें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

