श्रावस्ती 11 मार्च (आरएनएस )। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम ने थाना को0 भिनगा का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें सम्मान गार्द द्वारा सलामी दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय में विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों का गहन अवलोकन किया एवं उनके रखरखाव की गुणवत्ता की जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रजिस्टर नंबर-8, अपराध रजिस्टर, एक्टिव लिस्ट, बीट सूचना रजिस्टर, फ्लाई शीट रजिस्टर, बी0पी0ओ0 रजिस्टर, शस्त्र सत्यापन रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, प्रार्थना पत्र एवं न्यायालय आर्डर बुक सहित विभिन्न अभिलेखों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। त्योहार रजिस्टर की भी विशेष रूप से जांच की गई, जिसमें बीते त्योहारों की प्रविष्टियां सुव्यवस्थित एवं अद्यतन पाई गईं। उन्होंने अभिलेखों के समुचित रखरखाव एवं उनमें पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।
अभिलेखों के निरीक्षण के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर, सीसीटीएनएस कार्यालय, थाना पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मियो से उनके कार्यो के बारे में जानकारी लेते हुये अभिलेखो की जांच की व बृहद स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने हेतु निर्देश दिए, बंदीगृह,शस्त्रागार, मालखाना, आरक्षी बैरक एवं भोजनालय का भी बारीकी से निरीक्षण किया। थाना परिसर की स्वच्छता एवं अनुशासनात्मक व्यवस्था उच्च स्तर की पाई गई। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपने कार्यस्थल को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने की हिदायत दी। बीट में नियुक्त आरक्षी व महिला आरक्षियो के बीट के बारे में जानकारी कर आवश्यक निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त, ऑपरेशन क्लीन के तहत थाना परिसर में खड़े लावारिस एवं मुकदमाती वाहनों के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी को प्रतिदिन जन सुनवाई कर शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर संपादित किए जाने वाले प्रत्येक कार्य की बेहतर जानकारी आरक्षियों को दी जाए एवं शिकायत लेकर आने वाले नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं संतोषजनक समाधान हेतु प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

