लखनऊ, 11 मार्च (आरएनएस ) । सरोजनी नगर क्षेत्र के बेहसा गांव में नशे के लिए पैसे न देने पर बेटे द्वारा अपने ही पिता पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में गंभीर रूप से घायल वृद्ध को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी पुत्र घटना के बाद से फरार है।पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 3:20 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से सरोजनी नगर थाने की पुलिस को सूचना मिली कि बेहसा गांव में एक व्यक्ति ने अपने पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल संतलाल रावत (उम्र लगभग 60 वर्ष) को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए लोकबंधु अस्पताल भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि संतलाल रावत का पुत्र नीरज रावत (उम्र लगभग 35 वर्ष) नशे का आदी है। वह अपने पिता से नशे के लिए पैसे मांग रहा था। पैसे देने से मना करने पर उसने बाके (धारदार हथियार) से हमला कर अपने पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर घायल की बेटियां भी अस्पताल पहुंच गई हैं। वहीं आरोपी नीरज रावत घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है।पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

