प्रयागराज 11 मार्च (आरएनएस)। भारत देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी पंकज मिश्र ने आज अपने निजी आवास में विश्व रिकॉर्ड धारक और प्रसिद्ध साहित्यकार अर्पित शुक्ल उर्फ अर्पित सर्वेश को अंगवस्त्र एवं भगवान की छायाप्रति भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्थानीय समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और साहित्य व समाजसेवा से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
पंकज मिश्र ने अर्पित सर्वेश के साहित्यिक योगदान और उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी के लिए उनका कार्य प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है और ऐसे प्रतिभाशाली रचनाकार समाज में सकारात्मक सोच और जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सम्मान समारोह के दौरान अधिवक्ता सूरज त्रिपाठी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अर्पित सर्वेश की उपलब्धियों और उनकी साहित्यिक यात्रा की प्रशंसा करते हुए कहा कि किसी छोटे नगर या कस्बे से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना आसान नहीं होता।
सम्मान प्राप्त करने के बाद अर्पित शुक्ल उर्फ अर्पित सर्वेश ने पंकज मिश्र का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसी साहित्यकार के लिए समाज से मिलने वाला सम्मान और प्रेम सबसे बड़ी पूंजी होता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

