प्रयागराज 11 मार्च (आरएनएस)। शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री एवं समाजवादी पार्टी, कौशांबी जनपद चायल से पूर्व विधायक लोकतंत्र सेनानी राधेश्याम भारतीय (73) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
चौक स्थित पार्टी कार्यालय में शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में भारतीय को समर्पित समाजवादी नेता बताया गया। कहा गया कि वह सर्वहारा वर्ग के जुझारू नेता होने के साथ इलाहाबाद मंडल विकास निगम के अध्यक्ष भी थे। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन भी रखा गया। भारतीय कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे,उनका निधन बुधवार अपराह्न 12 बजे इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, मम्फोर्डगंज आवास पर हृदयाघात से हो गया।
शोक व्यक्त करने वालों में यूपी कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता किशोर वाष्र्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, तस्लीमुद्दीन ,अनूप त्रिपाठी, परवेज़ सिद्दीकी, मानस शुक्ला, अफऱोज़ अहमद, राकेश श्रीवास्तव, प्रवक्ता शाहनवाज़ कुरैशी, नयन कुशवाहा, सरताज़ मोहम्मद, सुष्मिता यादव, नफीस कुरेशी, राजकुमार शुक्ला, मो. ज़ावेद, कामेश्वर सोनकर, नूरुल कुरैशी, अजय श्रीवास्तव, मो.हसीन , विशाल सोनकर, शकील अहमद आदि मौजूद थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

