आजमगढ़ 11 मार्च(आर एन एस)जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश चौबे के नेतृत्व में सरायमीर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, वहीं पुलिस बनकर वाहन चेकिंग के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को भी दबोच लिया। इन कार्रवाइयों को क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

