आजमगढ़ 11 मार्च(आर एन एस ) अध्यक्ष, नीलामी एवं क्रय समिति, अपर जनपद न्यायाधीश, न्या0सं0-03 अजय श्रीवास्तव ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जनपद न्यायालय, आजमगढ़ की भूमि पर स्थित निम्नलिखित दुकानों चाय-मीठा, फोटो स्टेट, पान, ठेला, सैलून एवं साइकिल स्टैण्ड आदि की नीलामी माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा गठित नीलामी समिति की उपस्थिति एवं निर्देशन में दिनांक 09.03.2026 को करायी गयी, जिसमें कुल 40 दुकानों में से 25 दुकानों की नीलामी की जा चुकी है। बची हुई 15 दुकानों की नीलामी दिनांक 16.03.2026 को अपराह्न 01.30 बजे जनपद न्यायालय, आजमगढ़ के नवीन परिसर में स्थित 10 कक्षीय न्यायालय भवन के हाल आफ जस्टिस में समिति के सभी सदस्य की उपस्थिति में सम्पन्न किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए जनपद न्यायालय आजमगढ़ की बेबसाइट द्धह्लह्लश्च://ड्ड5ड्डद्वद्दड्डह्म्द्ध.स्रष्शह्वह्म्ह्लह्य.द्दश1.द्बठ्ठ पर देखा जा सकता है। इच्छुक व्यक्ति नियत तिथि, समय व स्थान पर नीलामी में भाग लेने हेतु उपस्थित हो।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

