आजमगढ़ 11 मार्च(आर एन एस)लालगंज सपा विधायक बेचई सरोज को रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया है। इस ज्ञापन में मनरेगा कर्मियों ने अपनी तमाम समस्याओं का उल्लेख किया है, जैसे कि लंबे समय से मानदेय और ईपीएफ का भुगतान नहीं मिलना, जिससे वे आर्थिक संकट में हैं।रोजगार सेवको की प्रमुख मांगें समय पर मानदेय और ईपीएफ का भुगतान किया जाए, ताकि वे अपने परिवारिक जिम्मेदारियों को संभाल सकें, रोजगार सेवकों की समस्याओं का समाधान किया जाए और उन्हें समय पर भुगतान किया जाए।रोजगार सेवको ने महासंघ ने राज्य कार्यकारिणी द्वारा श्रीमान आयुक्त ग्राम्य विकास महोदय को दिए गए पत्र की प्रति के साथ यह ज्ञापन प्रस्तुत किया है। कर्मियों ने अनुरोध किया है कि जनपद आजमगढ़ के समस्त रोजगार सेवकों की विगत लम्बित मानदेय देयता तथा ईपीएफ भुगतान के निस्तारण हेतु अतिशीघ्र कार्यवाही कराने का कष्ट करें।वही विधायक बेचई सरोज ने कहा कि हम आप लोगों की मांग सरकार तक जरूर पहुंचायेंगे और जो हमसे बन सकेगा मैं वो करूंगा और कोशिश करूंगा कि जल्द जल्द से मानदेय दिया जाय और जो मांगे है रोजगार सेवको की उसको पूरा किया जाय।इस अवसर पर रामबचन सरोज,जय गोविंद यादव, राशीद जमाल, दिलीप कुमार, अशोक शर्मा,अमर यादव,शिवकुमार तिवारी, समस्त रोजगार सेवक उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

