अविवाहित था, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा।
उज्जैन, आरएनएस, 11, मार्च। धार के ग्राम सनोली का रहने वाले युवक की मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह खिलौने की दुकान लगाता था और घर से मेले में खिलौने की दुकान लगाने का बोलकर निकला था।
मृतक का नाम अमित पिता हरिराम राठौर (21) निवासी ग्राम सनोली, धार है। उसके बड़े भाई अजय राठौर ने बताया कि वह खिलौने की दुकान लगाता था। 9 फरवरी को वह घर से गांव के पास ही मेले में दुकान लगाने का बोलकर निकला था।
मंगलवार रात करीब 11 बजे पंवासा पुलिस से सूचना मिली कि वह ट्रेन की चपेट में आ गया है जिससे उसकी मौत हो गई है। बुधवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। वह ट्रेन की चपेट में कैसे आया, इसकी जानकारी नहीं है। मृतक अविवाहित था और चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

