उज्जैन, आरएनएस, 11, मार्च। इंगोरिया में आमने-सामने की बाइक भिड़ंत में शादी से लौट रहे पिता-पुत्र घायल हो गए जिन्हें चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल राकेश पिता राजाराम (35) निवासी दंगवाड़ा ने बताया कि वह अपने पिता राजाराम और बेटी अनुष्का के साथ बाइक से चंदूखेड़ी विवाह समारोह में शामिल होने गए थे।
वहां से लौटते वक्त इंगोरिया में सामने से बाइक से आ रहे अजय पिता जस्सू भाई निवासी गुजरात और उसके साथी सोनू के साथ उनकी भिड़ंत हो गई जिसमें राकेश और उसके पिता राजाराम घायल हो गए, जबकि बेटी अनुष्का को चोट नहीं आई। दोनों घायल चरक अस्पताल में भर्ती हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

