पिथौरागढ़,11 मार्च (आरएनएस)। अस्कोट क्षेत्र के आईटीआई कॉलेज में प्रधानमंत्री अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन हुआ। मेले में विभिन्न ट्रैडो के 74 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया,30 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के बाद उनका चयन अप्रेन्टिसशिप के लिए किया गया। इस दौरान विभिन्न कम्पनियों से आए प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों को प्रधानमंत्री अप्रेन्टिसशिप योजना के तहत उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी दी। संस्थान के प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रकार के आयोजनों से अभ्यर्थियों को सीधे उद्योगों से जुडने का अवसर मिलता है। जिससे उनके कौशल का बेहतर उपयोग हो सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

