उत्तरकाशी,03 मई (आरएनएस)। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची के पास लंबे समय से तिरछा हुआ बिजली का खंभा यात्रियों और मजदूरों के लिए खतरे का कारण बना हुआ है। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर कई अधिकारियों के निरीक्षण के बावजूद अब तक खंभे को हटाने या ठीक करने की कार्रवाई नहीं हो सकी है। ऐसे में वहां पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मजदूर नेता मंगल सिंह रावत ने बताया कि यमुनोत्री पैदल मार्ग नौ कैंची के पास स्थित बिजली का खंभा काफी समय से झुका है जिससे घोड़ा-खच्चर संचालकों, डंडी-कंडी मजदूरों तथा यात्रियों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विशेषकर डंडी-कंडी मजदूरों को खंभे से टकराने का लगातार भय बना रहता है। उन्होंने चारधाम यात्रा प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए खंभे को हटाकर इसे ठीक करने और पैदल मार्ग पर सुरक्षित और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने का कहा है। रावत का कहना है जल्द बाजी में कभी पालकी रेलिंग पर अटके तिरछे खंभे से टकरा गई तो बड़ा हादसा होने से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश और बर्फबारी के दौरान मार्ग और अधिक जोखिमभरा हो जाता है। हादसे का डर हर वक्त बना रहता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

