देहरादून 24 जून (आरएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी अपनी आगामी फिल्म गन मास्टर जी-नाइन की शूटिंग के सिलसिले में मसूरी पहुंचे। अभिनेता की मसूरी में होने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भारी भीड़ उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आई । अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों मसूरी और आसपास के खूबसूरत स्थलों पर फिल्म के महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। अभिनेता ने भी कई प्रशंसकों का अभिवादन कर उनका उत्साह बढ़ाया। बुधवार को सुबह के समय गांधी चौक गुरुद्वारा के समीप फिल्म के दृश्य फिल्माए गए?। इस दौरान यातायात भी बाधित हो गया। झूला घर पर भी फिल्म की कुछ दृश्य शूट किए गए। इस दौरान प्रशंसक इमरान हाशमी की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे हालांकि उनसे कोई मिल ना सका। इस बारे में दिल्ली से उनकी प्रशंसक रिया, स्मृति, शालिनी गुप्ता ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी मसूरी पहुंचे हुए हैं और उनकी फिल्म की शूटिंग चल रही है तो वह होटल से उनसे मिलने के लिए पहुंचे लेकिन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के कारण उनसे नहीं मिल पाए।
लोगों ने कहा कि फिल्म शूटिंग बढऩे से राज्य के पर्यटन उद्योग को भी नया बल मिल रहा है। होटल व्यवसाय, परिवहन, स्थानीय गाइड, फोटोग्राफी और अन्य पर्यटन गतिविधियों से जुड़े लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं. मसूरी में इमरान हाशमी की शूटिंग को लेकर भी स्थानीय कारोबारियों में उत्साह देखा जा रहा है। व्यापारी प्रताप पंवार, सुरेंद्र रावत, धनवीर सिंह का कहना है कि बड़े फिल्मी सितारों और फिल्म यूनिटों के आने से मसूरी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलती है साथ ही होटल व्यवसाय और व्यापारियों को भी इसका लाभ मिलता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

